राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan APRO Recruitment 2022 संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पूर्व में बोर्ड द्वारा राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती 2021 हेतु विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमे अनुसूचित क्षेत्र के पद न होने के कारण राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा इस बाबत नई अधिसूचना जारी की गई। Rajasthan APRO Recruitment 2021 हेतु 24 नवंबर 2021 को 76 पदो पर विज्ञप्ति जारी की गई। नई अधिसूचना जारी होने से आवेदन पुनः शुरू कर दिए है। तथा साथ ही आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई हैं। आज के इस आर्टिकल में Rajasthan APRO Bharti से संबंधित Rajasthan APRO Education Qualification, APRO Full Form In Hindi, Rajasthan APRO Online Form, Rajasthan APRO Salary, RSMSSB APRO Syllabus 2022 जैसी संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तृत रूप से समझाई गई है। नीचे दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े।
APRO Recruitment 2021 Rajasthan
बोर्ड ने अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला लेते हुए नई अधिसूचना जारी की। राजस्थान एपीआरओ भर्ती परीक्षा के लिए बाबत नई अधिसूचना जारी होने से आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई, जिससे टीएसपी (TSP) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी अभ्यर्थी अनुसूचित क्षेत्र के कॉलम में आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। अनुसूचित क्षेत्र के रिक्त रहे पदों के लिए केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो राजस्थान राज्य के स्थानीय निवासी है। तथा साथ ही अनुसूचित क्षेत्र के पदों के लिए अनुसूचित क्षेत्र के कॉलम में संशोधित नहीं करने की स्थिति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Rajasthan APRO Online Form
राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा APRO Online Form, 31 जनवरी 2022 से भरना शुरू कर दिए गए। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने Rajasthan APRO Online Form हेतू पहले ही आवेदन कर दिया था, उनको दोबारा इस APRO भर्ती के लिए आवेदन नहीं करना होगा। राजस्थान जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन हेतु APRO Form Last Date 24 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
Rajasthan APRO Salary
सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan APRO Salary, Probation Period (परिवीक्षा काल) में सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती पद के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सैलरी सातवें वेतनमान तथा पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार देय होगी। Rajasthan APRO Salary में अगर राजस्थान सरकार द्वारा संशोधन किया जाता है तो हमारे शिक्षा समाचार टेलीग्राम चैनल द्वारा तुरंत सूचित कर दिया जाएगा।
Rajasthan Patwari Marks 2022: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में कितने अंक आए, यहां चेक करें
Rajasthan APRO Full Form In Hindi
एपीआरओ भर्ती प्रक्रिया तथा APRO Full Form संबंधित जानकारी इस आर्टिकल में बताई गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा APRO Bharti आयोजित करवाई जाती है। आपको बता दे की Rajasthan APRO की Full Form, Assistant Public Relations Officer होती हैं। APRO Full Form in Hindi में सहायक जनसंपर्क अधिकारी होता हैं।
Rajasthan APRO Age Limit
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। Rajasthan APRO Age Limit आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के अनुसार मान्य होगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। APRO Education Qualification से संबंधित सूचना भी इस लेख में दी गई हैं।
Rajasthan APRO Exam Pattern 2022
कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी का RSMSSB APRO Exam Pattern व RSMSSB APRO Syllabus 2022 जारी कर दिया गया है। APRO भर्ती परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कट किए जायेंगे। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थी को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। APRO भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना होगा।
Rajasthan APRO Syllabus 2022
राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के लिए RSMSSB APRO Syllabus 2022 निम्न प्रकार होगा।
- राजस्थान सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाएं
- मौलिक अधिकार
- राजस्थान के बारे में सामान्य जागरूकता
- समाचार पोर्टल
- शिक्षा का अधिकार
- मनरेगा
- ग्राम विकास और पंचायती राज
- विभिन्न प्रकार की रिपोर्टिंग
राजस्थान जनसंपर्क अधिकारी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अंग्रेजी से हिंदी तथा हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद सहित हिंदी व अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
Rajasthan APRO Education Qualification
सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न Rajasthan APRO Education Qualification होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि का ज्ञान अर्थात् हिंदी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। अभ्यर्थी को किसी भी समाचार पत्र कार्यालय या जनसंपर्क विभाग में पत्रकारिता का 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इसके साथ ही मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार को किसी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्तुत करना होगा जिसके आधार पर सहायक भर्ती परीक्षा पद के लिए योग्य माना जाएगा।
रीट कट ऑफ लेवल 1 व लेवल 2 में आया परिवर्तन, यहां देखें सम्पूर्ण कट ऑफ
How to Apply For APRO Rajasthan
सभी उम्मीदवारों को How to Apply For APRO Rajasthan (राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी) भर्ती में आवेदन करने हेतु संपूर्ण प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है। सबसे पहले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पूर्व बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों एवं विज्ञापन के संबंधी नियमों को ध्यान पूर्वक पढ़ ले। इसके बाद उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन प्रस्तुत कर आवेदन पत्र को प्रेषित करने से पहले एक बार प्रस्तुत की गई सभी जानकारियों को चेक कर ले कि सभी भरी गई जानकारी सही है या नहीं। इसके बाद प्रेषित किए गए पत्र की प्रतिलिपि निकाल सकते है।
Rajasthan APRO Recruitment 2022 Important Links
Name | Rajasthan APRO Recruitment 2021-22 |
Rajasthan APRO Recruitment 2021-22 form date | 31 Jan.2022 |
Rajasthan APRO Recruitment 2021-22 form last date | 24 Fab.2022 |
Rajasthan APRO Syllabus | Download PDF |
Official Site | rsmssb.rajasthan.gov.in |
शिक्षा समाचार टेलीग्राम चैनल | Join Now |
राजस्थान में आयोजित होने वाली सभी भर्तियों की सटीक जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे शिक्षा समाचार टेलीग्राम चैनल से जुडे रहे।
Rajasthan APRO Recruitment FAQ
Rajasthan APRO Recruitment 2021 आवेदन कैसे करे?
राजस्थान जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा के आवेदन करने हेतु संपूर्ण प्रोसेस ऊपर Examtik आर्टिकल में दिया गया है।
सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
राजस्थान सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2022 है।
Rajasthan APRO Full Form Kya hai?
Rajasthan APRO Recruitment की फूल फॉर्म संबंधी सूचना ऊपर दी गई हैं।
Rajasthan APRO Salary kitni हैं?
सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए सैलेरी सरकार द्वारा सातवे वेतनमान व पे मैट्रिक्स लेवल के अनुसार देय होगी।