REET 2022 Online Form: रीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें आवेदन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Rajasthan REET Exam 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल से शुरू होंगे। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिये गए हैं। Rajasthan REET 2022 Official Notification के अनुसार REET Exam 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 23 व 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को 46500 पदों के लिए रीट भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आज के हमारे इस आर्टिकल में REET 2022 Notification PDF, REET 2022 Eligibility in Hindi, REET 2022 Application Form, REET 2022 Exam pattern, REET 2022 Exam Form से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तृत रूप से दी गई है।

REET Application Form 2022
REET 2022 Online Form

REET 2022 Notification PDF

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट भर्ती परीक्षा 2022 के लिए 46500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक के 46,500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी तथा 18 मई 2022 को आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। अतः REET Exam Online Application form 2022 की प्रक्रिया लगभग 1 महीने तक चलेगी। Board of Secondary Education Rajasthan, Ajmer द्वारा सोमवार को रीट भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। Rajasthan REET EXAM 2022 के लिए 23 व 24 जुलाई को दो स्तरों में परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

REET 2022 में प्रथम चरण में अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में अध्यापक पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम लगभग सितंबर माह तक जारी किया जाना संभावित है।

REET 2022 Application Fees

राजस्थान राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा REET 2022 में आवेदन के लिए लेवल 1 व लेवल 2 के लिए ₹ 550-550 REET Form Fees 2022 निर्धारित किया गया है । वहीं दोनों परीक्षाएं देने पर ₹ 750 आवेदन शुल्क लिया जाएगा। REET 2021 के Level-2 के जो अभ्यर्थि इस बार परीक्षा दे रहे हैं उनसे किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

REET 2022 Eligibility in Hindi

राजस्थान राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले जिन अभ्यर्थियों के स्नातक में 50% कम परंतु स्नातकोत्तर में 50% या अधिक अंक हैं, वह REET 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan REET Bharti 2022 में अभ्यर्थियों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रतिशत में विशेष छूट के लिए भी प्रावधान श्रेणी वार किए गए हैं।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम प्रणाम 60% जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए के लिए 55% न्यूनतम उतीरनांक रखे गए हैं। इसके अलावा विधवा ,परित्यक्ता महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 50% अंक। दिव्यांग श्रेणी के लिए 40% और सहरिया जनजाति के लिए 36% न्यूनतम उत्तीर्ण अंक रखे गए हैं। REET 2022 Eligibility in Hindi, Rajasthan REET 2022 Education qualification से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी ऑफिशल नोटिफिकेशन को एक बार आवश्यक रूप से देख ले।

REET 2022 Exam pattern

राजस्थान श्रेणी शिक्षक भर्ती हेतु लेवल 1 और लेवल 2 अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। Level 1 की परीक्षा केवल बीएसटीसी डिग्री धारी अभ्यर्थी दे सकेंगे जिन्हे कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों हेतु चयनित किया जाएगा। इसके अलावा इसके अलावा लेवल 2 की परीक्षा b.Ed डिग्री धारी अभ्यर्थी दे सकेंगे जिनको कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने का मौका मिलेगा। लेवल 1और लेवल 2 दोनों परीक्षाओं के लिए दो अलग-अलग पारियों का आयोजन किया जाएगा। Rajasthan REET Exam pattern 2022 में दो चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें प्रथम चरण में केवल पात्रता की जांच की जाएगी तथा दूसरे चरण में शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के 46500 पदों में से लेवल 1 के 15000 पद और लेवल 2 के 31500 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 से 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा। जिसका परीक्षा परिणाम लगभग सितंबर माह तक जारी कर दिया जाएगा । उसके पश्चात अक्टूबर माह में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा आयोजन किया जाएगा। तथा इस परीक्षा का आयोजन सब्जेक्ट के आधार पर किया जाएगा।

REET 2022 Exam Form

अध्यापक पात्रता REET LEVEL 1 के लिए 150 नंबर तथा LEVEL 2 के लिए 150 नंबर के प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। Rajasthan REET Exam 2022 के प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे जो 300 अंकों का होगा। उम्मीदवार द्वारा प्रश्न का सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलेंगे तथा गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। अर्थात REET 2022 में नकारात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है। REET 2022 Notification PDF के अंतर्गत रीट भर्ती परीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है अतः नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य देख लें।

Rajasthan REET 2022 Selection process

राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त किए जाने आवश्यक है। जिनका प्रावधान प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग किया गया है।

  • राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता इस बार 3 साल से बढ़ाकर आजीवन रखी जाएगी।
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दिसंबर माह तक उम्मीदवारों की काउंसलिंग शुरू कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
  • राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा 2022 में कुल 150 अंकों का प्रश्नपत्र होगा, जिसमें उम्मीदवारों को 2:30 घंटे का समय हल करने के लिए दिया जाएगा। परीक्षा के लिए बहुविकल्पी प्रश्न पत्र जारी किया जाएगा।

REET Merit List 2021 Level 1

Rajasthan REET LEVEL 1 मैं पहले पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात पात्रता परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान भर्ती परीक्षा दो चरणों में संपन्न करवाई जाएगी। REET Exam Selection process 2022 की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़े।

How to Fill REET form 2022

  • उम्मीदवारों को रीट 2022 हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले (बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान ) की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard. Rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात उम्मीदवारों के सामने ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • उम्मीदवारों को वेबसाइट के होम पेज पर REET Online Application form 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के पश्चात उम्मीदवारों को reet application form में यथा स्थान दी गई सभी प्रविष्टियों को सही से भर लेना है।
  • उम्मीदवारों द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म की प्रविष्टियों को सही से भर लेने के पश्चात आवेदन फीस जमा करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं आवेदन शुल्क जमा करने के पश्चात सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के पश्चात आवेदक अपने आवेदन पत्र की फोटोकॉपी, स्क्रीनशॉट अथवा पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan VDO Result 2022 Declared

REET 2022 Application Form

रीट 2022 भर्ती परीक्षा हेतु एप्लीकेशन फॉर्म भरने शुरू कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 मई 2022 से पहले ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ले।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा रीट भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। REET Exam 2022 का आयोजन 23 व 24 जुलाई को किया जाएगा।

VACANCYREET 2022
No. of Post46500
REET Application Begins18 April 2022
REET Application Form Last Date18 May 2022
REET Exam Date 202223rd & 24th July 2022
Admit Card DownloadJuly 2022
REET 2022 NotificationDownload Here
Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in
शिक्षा समाचार टेलीग्राम चैनलJoin Now

राजस्थान रीट भर्ती परीक्षा 2022 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारे शिक्षा समाचार टेलीग्राम चैनल से जुड़े रहे।

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022

Rajasthan REET 2022 Application Form FAQ

REET 2022 Form kab bhare jaenge?

शिक्षा निदेशालय द्वारा रीट 2022 भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर ले।

REET 2022 Form kaise bhare?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। REET 2022 फॉर्म भरने हेतु संपूर्ण जानकारी ऊपर एग्जाम टिक साइट पर दी गई है।

Leave a Comment